पंडित समर्थ शर्मा
Pandit Samarth Sharma
श्री महाकालेश्वर की पावन नगरी, अवंतिका तीर्थ के एक प्रतिष्ठित परंपरागत वैदिक परिवार में जन्मे पंडित समर्थ शर्मा, पीढ़ियों से चली आ रही अपनी परंपरागत विद्या एवं अपने ज्योतिषीय ज्ञान से देश-विदेश के यजमानों का मार्गदर्शन करते हैं, तथा उज्जैन के पवित्र सिद्ध पीठों व पूजन स्थानों (श्री महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर,अंगारेश्वर मंदिर,सिद्धवट एवं रामघाट) आदि पर विधि-विधान से पूजन अनुष्ठान संपन्न कराते हैं। वैदिक अनुष्ठान, दोष निवारण एवं ज्योतिष परामर्श में उनकी गहरी विशेषज्ञता है। अपने गुरु वेदमूर्ति मूर्धन्य विद्वान (स्व. पंडित श्री रमेशचंद्र जी पंड्या) जो कि पंडित जी के नानाजी भी थे द्वारा मिली शिक्षा एवं उनके आशीर्वाद के माध्यम से वे विश्वभर के यजमानों को सही मार्गदर्शन और जीवन में शांति प्रदान कर रहे हैं।
Specializing in Vedic Anushthan, Dosh Nivaran, and Kundli Jyotish. He offers caring guidance and traditional solutions to people all over the world.